Latest Updates

Notice Board

Stay updated with all school announcements and important notices.

01 Oct
notice
गाँधी जयंती एवं जीवित्पुत्रिका अवकाश

📢 गाँधी जयंती एवं जीवित्पुत्रिका अवकाश

सूचना

समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार एवं प्राइवेट विद्यालय संगठन, दरौली प्रखंड के निर्देशानुसार कल दिनांक **02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती तथा परसों दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को पावन जिउतिया पर्व** के अवसर पर विद्यालय की सभी कक्षाएँ पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।

विद्यालय दिनांक 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को अपने पूर्व निर्धारित समय पर पुनः सुचारु रूप से संचालित होगा।



आज्ञा से
प्राचार्य एवं डायरेक्टर
Golden S.P English School, Pachbeniya
8002975217

16 Sep
notice
💥विश्वकर्मा पूजा अवकाश 💥

सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 17/09/2026 दिन-गुरुवार को **विश्वकर्मा पूजा** के अवसर पर विद्यालय में अवकाश रहेगा।
पुनः विद्यालय 18/09/2026 को अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होगा।

आदेशानुसार
Principal
Golden S.P English School, Pachbeniya

15 Sep
notice
Regarding Fee Clearance and Half yearly Examination

Regarding Fee Clearance and Half-Yearly Examination Admit Card

सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यार्थियों की सितंबर माह तक की विद्यालय फीस बकाया है, वे कृप्या अपनी समस्त बकाया फीस निर्धारित समय के भीतर (20/09/2026) तक विद्यालय कार्यालय में जमा कर फीस का पूर्ण भुगतान सुनिश्चित करें।

साथ ही, फीस जमा करने के उपरांत विद्यार्थी अपना Half-Yearly Examination Admit Card विद्यालय कार्यालय से प्राप्त कर लें।

**महत्वपूर्ण सूचना:**
जिन विद्यार्थियों की सितंबर माह तक की फीस पूर्ण रूप से जमा एवं क्लियर नहीं होगी, उन्हें Half-Yearly Examination में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु **बकाया फीस समय पर जमा कर Admit Card प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

💥अर्धवार्षिक परीक्षा दिनांक (21/09/2026) से सुनिश्चित है और इसका समय-सारणी (Time Table) आपके प्रवेश पत्र (Admit card) में अंकित है।

💥विद्यालय से जुड़ी किसी भी जानकारी हेतु 8002975217 इस नम्बर पर सम्पर्क करें।💥

By Order
School Examination Department

04 Sep
notice
जन्माष्टमी अवकाश सूचना

💥*आवश्यक सूचना*💥

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक *04/09/2026* दिन-शुक्रवार को *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी* के शुभ अवसर पर विद्यालय में अवकाश रहेगा।
पुनः विद्यालय दिनांक 05/09/2026 को अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होगा।

*आप सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।*

Principal
Golden S.P English School, Pachbeniya.

28 Aug
notice
रक्षाबंधन

💥*आवश्यक सूचना*💥

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक *28/08/2026* दिन-शुक्रवार को _भाई-बहन के पावन त्यौहार_ *रक्षाबंधन* के अवसर पर विद्यालय में अवकाश रहेगा।
पुनः विद्यालय दिनांक 29/08/2026 को अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होगा।

*आप सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* ।

Principal
Golden S.P English School, Pachbeniya

19 Aug
notice
सप्तमी पूजन

💥*आवश्यक सूचना*💥

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कल *दिनांक*19/08/2026** श्रावणी मास में घर-घर मनाई जाने वाली *सप्तमी पूजन* के अवसर पर विद्यालय में अवकाश रहेगा।
पुनः विद्यालय दिनांक 20/08/2026 को अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होगा।

16 Aug
notice
Holiday Notice

💥आवश्यक सूचना 💥

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक *17/08/2026* दिन-सोमवार को *नागपंचमी पर्व* के अवसर पर विद्यालय में अवकाश रहेगा।
पुनः विद्यालय दिनांक 18/08/2026 को अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होगा।